AwarenessBlog

माहवारी एक स्वाभाविक प्रक्रिया पुस्कातक का विमोचन PMO द्वारा

किशोरियों में माहवारी के प्रति जागरूकता हेतु राइज फाउंडेशन द्वारा लिखित पुस्तक “माहवारी–सामान्य प्रक्रिया, न कि बीमारी” का विमोचन डॉ. कमलेश चौधरी द्वारा किया गया

बालोतरा, 10 जुलाई 2026: राइज फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “माहवारी- सामान्य प्रक्रिया, न कि बीमारी” नामक पुस्तक का प्रकाशन स्वास्थ्य विभाग के जिला मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वांका राम चौधरी के सहयोग से प्रकाशन किया गया, जिसका विमोचन आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. के. आर. मीना, नर्सिंग अधीक्षक मदनेश पंवार तथा नर्सिंग स्टाफ के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग की क्षेत्रीय नर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, राइज फाउंडेशन के प्रेरक मीरा कुमारी, गुड्डी, रुक्सार बनो, किशोरी संगठन की सदस्याएँ एवं पीयर लीडर्स आदि ने कीतपाला, सिमालिया, असाड़ा, रावतानियों की ढाणी, मेवानगर, टापरा एवं वरिया सहित बड़ी संख्या में किशोरियों ने भाग लिया।

राइज फाउंडेशन द्वारा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति के सहयोग से संचालित “My Space for Adolescent Girls” परियोजना का संचालन किया जा रहा है। परियोजना में कार्य के तहत किशोरियों को सही जानकारी देने के उद्देश्य से माहवारी से सम्बंधित स्वास्थ्य जागरूकता हेतु इस पुस्तक को तैयार किया गया, यह जानकारी राइज फाउंडेशन के संस्थापक मांगीलाल शेखर ने कही और बताया कि संस्था पिछले दो वर्षों से बालोतरा जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को माहवारी संबंधी वैज्ञानिक एवं सही जानकारी सरल भाषा तथा आकर्षक चित्रों के माध्यम से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक किशोरियों के लिए समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा माहवारी के प्रति सकारात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकांश किशोरियों में 11–12 वर्ष की आयु में माहवारी की शुरुआत होती है, लेकिन संकोच एवं जानकारी के अभाव में वे परिवार के सदस्यों से इस विषय पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। परिणामस्वरूप वे आवश्यक स्वच्छता एवं सावधानियों का पालन नहीं कर पातीं, जिससे आगे चलकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में माहवारी की संपूर्ण प्रक्रिया, अंडोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) चक्र, माहवारी से पूर्व एवं पश्चात शरीर में होने वाले परिवर्तनों तथा मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुत की गई है। इस दौरान उन्होंने किशोरियों टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन राइज फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक मांगीलाल शेखर ने किया तथा अंत में संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक थानाराम जोया ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments(02)

  1. Thanaram Joya

    Nice

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *